प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी आज महाराष्ट्र मंडल में देंगे रंगमंचीय कलाकारों को मार्गदर्शन, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा और समाजसेवी योगेश अग्रवाल भी होंगे उपस्थित…

HomeCHHATTISGARHप्रख्यात अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी आज महाराष्ट्र मंडल में देंगे रंगमंचीय कलाकारों...

Date:

रायपुर: 17 मई 2025 (भुषण)

रायपुर हिंदी, मराठी और गुजराती सिनेमा के चर्चित अभिनेता और पद्मश्री से सम्मानित मनोज जोशी आज, रविवार 18 मई को शाम 5 बजे महाराष्ट्र मंडल, रायपुर में आयोजित रंग संस्कार महोत्सव के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। इस विशेष अवसर पर वे महाराष्ट्र नाट्य मंडल के रंगकर्मियों से रूबरू होंगे और रंगमंच व फिल्मों में करियर बनाने के इच्छुक कलाकारों को अपने अनुभवों के आधार पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन और टिप्स देंगे।

कार्यक्रम में धरसींवा के विधायक और छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा तथा समाजसेवी और अभिनेता योगेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे।

मंडल के वरिष्ठ रंगकर्मी रंजन मोडक ने बताया कि जब मनोज जोशी को महाराष्ट्र नाट्य मंडल की 65 वर्षों की रंगयात्रा और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई, तो उन्होंने मंडल के कलाकारों से मिलने की विशेष रुचि जताई। आयोजकों द्वारा विशेष समय निकालते हुए रविवार शाम 5 बजे का समय तय किया गया।

मनोज जोशी का संक्षिप्त परिचय
14 दिसंबर 1965 को जन्मे मनोज जोशी ने अपने करियर की शुरुआत रंगमंच से की। उन्होंने वर्ष 1998 में आमिर खान की फिल्म सरफरोश से बॉलीवुड में कदम रखा और हंगामा, हलचल, दे दनादन, चुप चुप के, भागमभाग, चांदनी बार, पेज 3 जैसी सुपरहिट फिल्मों में शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।
कॉमिक रोल्स से लेकर गंभीर किरदारों तक, उन्होंने अभिनय के हर रंग में खुद को सिद्ध किया है। उन्हें दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और वर्ष 2018 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। आज भी वे हंगामा के इंस्पेक्टर वाघमारे, फिर हेराफेरी के कचरा सेठ और भागमभाग के मनुभाई गांधी के रूप में याद किए जाते हैं। कार्यक्रम को लेकर रंगकर्मियों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एस.डी. बर्मन, आर.डी. बर्मन और बप्पी लाहिरी के सदाबहार गीतों से आज सजेगी रायपुर की संगीत शाम…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। संगीत प्रेमियों के लिए एक...

MATS विश्वविद्यालय में ‘दीक्षारंभ–ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का सफल आयोजन, IAS राहुल देव ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। MATS विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों...

भारतनेट से बदलेगी छत्तीसगढ़ की डिजिटल तस्वीर! 3,942 करोड़ के निवेश से 11,682 पंचायतों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतनेट...