37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, 23 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस…

HomeChhattisgarhरायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, 23 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस...

Date:

गरियाबंद, 17 मई 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर गरियाबंद कलेक्टर बी.एस. उइके ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर ने देवभोग विकासखंड के ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों और आवास मित्रों के साथ बैठक कर योजना की प्रगति की गहन समीक्षा की।

बैठक के दौरान सामने आया कि कई गांवों में निर्माण कार्यों की प्रगति बेहद धीमी है और कई आवास अब भी अधूरे हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने 23 अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

जिन पंचायतों पर कार्रवाई की गई है, उनमें बरकानी, डुमरगुड़ा, कदलीमुड़ा, सुपेबेड़ा, नवागांव, सितलीजोर और सुकलीभाठा पुराना शामिल हैं। इसके अलावा अतिरिक्त तकनीकी सहायक उपासना ध्रुव, कुरेन्द्र बघेल, देहुती अलेन्द्र और शिवकुमार नारंगे को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...