20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

नैला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटने से युवक की मौत, पहचान नहीं हो सकी…

HomeChhattisgarhनैला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटने से युवक की मौत,...

Date:

जांजगीर-चांपा : 14 मई 2025

जांजगीर। नैला रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह नैला रेलवे स्टेशन के पास एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना जीआरपी को मिली। टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृत युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है और उसने नीली टीशर्ट पहन रखी थी। शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी का कहना है कि कारणों की जांच की जा रही है और साथ ही पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों को सूचना दी गई है। स्थानीय लोगों से भी युवक की पहचान को लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या आत्महत्या। रेलवे पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का परिजन लापता है और उसकी उम्र व हुलिया इस विवरण से मेल खाता है तो वे नैला रेलवे स्टेशन या जीआरपी से संपर्क करें। जांच जारी है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 93030-80010 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...