18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशनवा रायपुर में अवैध शराब बिक्री पर जताई नाराजगी, DFO को जारी होगा कारण बताओ नोटिस…

HomeChhattisgarhसमाधान शिविर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों...

Date:

रायपुर: 14 मई 2025
सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत मंगलवार को राजधानी रायपुर के शंकर नगर (नगर निगम जोन 3) और आरंग विधानसभा क्षेत्र के नवा रायपुर स्थित ग्राम राखी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांसद एवं वरिष्ठ नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए।

श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा, “सरकार का मकसद केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। समाधान शिविरों के माध्यम से हम सीधे जनता से जुड़ते हैं और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करते हैं।”

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर गांव को पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर मिलनी चाहिए।

अवैध शराब बिक्री पर सख्त रुख
नवा रायपुर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायतों पर श्री अग्रवाल ने गहरी नाराजगी जताते हुए आबकारी विभाग को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार ठहराए जाएंगे। साथ ही, पुलिस विभाग को भी सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।

डीएफओ को नोटिस के निर्देश
ग्राम राखी में आयोजित शिविर में वन विभाग के डीएफओ की अनुपस्थिति पर सांसद ने नाराजगी जताई और तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ को इस मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

विकास कार्यों की घोषणाएं
समाधान शिविर में श्री अग्रवाल ने क्षेत्रीय विकास को लेकर कई घोषणाएं कीं, जिनमें प्रमुख हैं:

  • 23 नंबर नाली मार्ग पर 5 किमी WBM सड़क निर्माण के लिए मनरेगा मद से ₹50 लाख की स्वीकृति
  • ग्राम राखी में आबादी भूमि का रकबा बढ़ाने के निर्देश
  • NRDA के माध्यम से ₹14 लाख की लागत से भवन निर्माण की घोषणा
  • ग्राम पंचायत बरौदा में सहकारी समिति भवन निर्माण को स्वीकृति

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना और खंभों की मरम्मत अथवा स्थानांतरण को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, पानी की समस्या का एक सप्ताह के भीतर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

शंकर नगर शिविर में रहा जनसैलाब
शंकर नगर में आयोजित समाधान शिविर में नगर आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, श्रीमती साधना साहू, श्री मुरली शर्मा, श्री किशोर महानंद, निगम कमिश्नर श्री विश्वदीप साहू सहित कई पार्षद, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ग्राम राखी में मिला भरोसा
ग्राम राखी में आयोजित समाधान शिविर में श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनके क्षेत्र का निरंतर और समावेशी विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “मैं यहां सांसद नहीं, आपके सेवक के रूप में आया हूँ। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक चैन से नहीं बैठूंगा।”

उपस्थिति में रहे कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी
इस अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल, जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री श्याम नारंग, जिला पंचायत अध्यक्ष, सीईओ श्री विश्वरंजन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 93030-80010 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...