34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रंगपंचमी व महिला दिवस वनांचल ग्राम पालीडीह में मनाया गया

HomeChhattisgarhरंगपंचमी व महिला दिवस वनांचल ग्राम पालीडीह में मनाया गया

Date:

सरायपाली : 14 मार्च 2023 (दिलीप गुप्ता )

रंगपंचमी एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्रीमती राखी गणेश चौहान पार्षद नगर पालिका परिषद सरायपाली द्वारा सरायपाली विधानसभा के दूरस्थ अंचल ( उड़ीसा सीमा से लगे ) ग्राम पालीडीह में मितानिन बहनों के साथ रंग पंचमी के अवसर पर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर रंग पंचमी का पर्व मनाया गया | साथ ही समस्त मितानिन बहनों को जो कि अति अल्प मानदेय में गांवों तथा शहरों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर कार्य करती है, उनको अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी मितानिन बहनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती राखी गणेश चौहान पार्षद नगर पालिका परिषद सरायपाली ने अपने उद्बोधन में सबसे पहले सभी मितानिन बहनों को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया किया कि रंग पंचमी के अवसर पर सभी बहने एकजुट होकर वहां एकत्रित हुए | तथा आगे कहा कि आप लोग स्वास्थ्य विभाग के बेक बोन की तरह हो जिस प्रकार शरीर को खड़े रहने तथा स्थिरता के लिए रीढ़ की हड्डी का होना अति आवश्यक होता है, उसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग में मितानिन बहनों की भूमिका होती है। अंत में सभी मितानिन बहनों के साथ रंग गुलाल खेली तथा उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संध्या सेठ तोरेसिंहा, सरस्वती नायक सिरपुर, सुषमा कलेत कोलिया देवरी, ममता दीप भूथिया, कलसी बरीहा, मालावंती सागर तोरेसिंघा, बसंती राजहंस सिरबोडा, माना साहू पालीडीह, हरि प्रियनंद भूथिया, कुमुदिनी कुंडापाली, पवित्रा कुमार तोरेसिंहा, कमला नायक सिरपुर, पुष्पा सुभाषिनी जगत तोरेसिंहा, जयंती पोर्ते कनपला, सूर्यकांति छिर्राखार, पदमा पोडागड़, सावित्री सुवाई कुंडापाली, सविता नंद एवं सबया साहू भूथिया, पंखशीला भोई एवं संतोषी भाई मोहगांव उपस्थित रहे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...