27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025: सीएम विष्णुदेव साय ने किया 10वीं और 12वीं के नतीजों का ऐलान, बेटियों ने मारी बाजी…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025: सीएम विष्णुदेव साय ने किया 10वीं और 12वीं...

Date:

रायपुर: 07 मई 2025 (भूषण )

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे आज, 7 मई को दोपहर 3 बजे जारी कर दिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों कक्षाओं के परिणामों की औपचारिक घोषणा की। इस बार भी बेटियों ने प्रदेश में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों से बाजी मारी है।

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में कुल 5.71 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षाएं मार्च 2025 में आयोजित की गई थीं और उसी महीने परीक्षा का मूल्यांकन कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया था। प्रदेशभर में 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जहां तय समय-सीमा यानी 17 अप्रैल 2025 तक सभी उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पूरी कर ली गई थी। समयबद्ध मूल्यांकन के चलते रिजल्ट तय समय पर जारी किया गया। छात्र अपना परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइटों cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

पिछले साल की तुलना में प्रदर्शन:

  • वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 75.61% रहा था।
  • वहीं 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत 80.74% था।
  • इस वर्ष कक्षा 10 वीं का 76.53% रहा |

उत्कृष्टता की नई मिसाल बेटियों ने रची:
हर बार की तरह इस साल भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में बेटियों ने टॉप स्थान हासिल किए हैं। टॉपर्स के नामों की घोषणा के बाद उनके साथ मुख्यमंत्री की ओर से संवाद और सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाने की संभावना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश:
रिजल्ट घोषित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और छात्रों को तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

  • कक्षा 10वीं: 76.53% छात्र सफल हुए।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 9993454909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...