दुर्ग में युद्धकालीन मॉकड्रिल आज, भिलाई स्टील प्लांट क्षेत्र में 7:30 से ब्लैकआउट244 संवेदनशील क्षेत्रों में एक साथ अभ्यास, दुर्ग-भिलाई हाई अलर्ट पर…

HomeCHHATTISGARHदुर्ग में युद्धकालीन मॉकड्रिल आज, भिलाई स्टील प्लांट क्षेत्र में 7:30 से...

Date:

दुर्ग: 07 मई 2025 (दुर्ग टीम)

पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर देशभर के 244 संवेदनशील क्षेत्रों में आज, 7 मई को युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने के लिए मॉकड्रिल आयोजित की जा रही है। इस अभ्यास में छत्तीसगढ़ का दुर्ग-भिलाई क्षेत्र भी शामिल है। भिलाई स्टील प्लांट जैसी महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाई के कारण दुर्ग को विशेष सतर्कता में रखा गया है।

मॉकड्रिल की शुरुआत आज शाम 4 बजे से हो चुकी है। इसी कड़ी में शाम 7:30 बजे से 7:42 बजे तक भिलाई सेक्टर और प्लांट क्षेत्र में ब्लैकआउट किया जाएगा। इस दौरान निम्न नियमों का पालन किया जाएगा:

7:30 बजे रेड अलर्ट सायरन बजेगा, जो दो मिनट तक कम-ज्यादा आवाज में गूंजेगा।

सायरन बजते ही नागरिकों को अपने घर, दुकान, कार्यालय आदि की सभी लाइट्स बंद करनी होंगी।

सड़क पर चल रहे वाहन तुरंत रोकने होंगे और उनकी हेडलाइट व बैकलाइट भी बंद करनी होगी।

7:42 बजे ग्रीन अलर्ट सायरन बजेगा, जो एक समान आवाज में होगा और “ऑल क्लियर सिग्नल” माना जाएगा। इसके बाद सामान्य गतिविधियाँ फिर से शुरू की जा सकती हैं।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभ्यास को गंभीरता से लें और निर्देशों का पूर्ण पालन करें, जिससे किसी आपात स्थिति में तत्परता सुनिश्चित की जा सके।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 9993454909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...