22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी...

Date:

रायपुर: 30 अप्रैल 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ में मौसम के बदले मिजाज से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल रही है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और ओलावृष्टि के साथ बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं जताई है, जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने आज फिर से प्रदेश के कई जिलों में अंधड़, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना जताई गई है।

बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...