21.1 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

केशकाल घाटी में भीषण जाम: दो ट्रकों की भिड़ंत से घंटों थमा यातायात, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी फंसे…

HomeChhattisgarhकेशकाल घाटी में भीषण जाम: दो ट्रकों की भिड़ंत से घंटों थमा...

Date:

केशकाल: 30 अप्रैल 2025 (असलम मेमन)

बस्तर की जीवनरेखा कही जाने वाली केशकाल घाटी में मंगलवार शाम भीषण जाम की स्थिति बन गई। घाटी के दूसरे मोड़ पर करीब 5 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसके बाद से घाट में लगभग पांच घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। इस जाम में सैकड़ों वाहन और दर्जनों यात्री बसें फंसी रहीं।

रायपुर से जगदलपुर जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का काफिला भी इस जाम में आधे घंटे तक फंसा रहा। हालात गंभीर देख उनका काफिला घाटी में छोड़कर पैदल ही पंचवटी रेस्ट हाउस तक पहुंचाया गया। डेढ़ घंटे बाद उनका काफिला वहां पहुंचा, जिसके बाद वे जगदलपुर के लिए रवाना हुए।

इसी तरह, मंत्री केदार कश्यप भी जाम के चलते डायवर्ट रूट से विश्रामपुरी व सिहावा होते हुए रायपुर के लिए रवाना हुए।

केशकाल पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त ट्रकों को साइड में करवाकर वनवे व्यवस्था लागू करने की कोशिश की और यातायात बहाल करने में जुट गई है। घाट के दोनों ओर कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं।

इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि केशकाल घाटी और बस्तर संभाग हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों में कुछ नहीं किया, जबकि हमारी सरकार बनते ही घाटी की सड़क का नवीनीकरण हुआ है। साथ ही, केंद्र सरकार की स्वीकृति से 2500 करोड़ रुपये की लागत से बायपास मार्ग निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसमें केशकाल बायपास भी शामिल है। आने वाले समय में केशकाल घाटी में विद्युतीकरण और शहर की सड़कों का निर्माण भी किया जाएगा।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...