31.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

कर्रेगुट्टा के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त अभियान, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता…

HomeChhattisgarhकर्रेगुट्टा के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा...

Date:

बीजापुर: 28 अप्रैल 2025 (टीम)

बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा के घने जंगलों में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस अभियान में सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और ग्रेहाउंड फोर्स के हजारों जवान तैनात हैं। ऑपरेशन की निगरानी ड्रोन और सैटेलाइट के माध्यम से की जा रही है, जिससे पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में चल रही गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इस बड़े अभियान में सुरक्षाबलों ने अब तक उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जंगल के भीतर तलाशी अभियान के दौरान जवानों ने बीयर बम सहित कई अन्य विस्फोटक बरामद किए हैं। इसके अलावा, जमीन में छिपाकर रखे गए और भी बमों को खोजकर निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में संभावित खतरे को समय रहते टाल दिया गया है।

सुरक्षाबलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नक्सलियों को बड़ा धक्का लगा है। ऑपरेशन लगातार जारी है और अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र को पूरी तरह से नक्सल मुक्त करने के लिए अभियान को और तेज किया जाएगा।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिलाओं को बड़ी राहत: अब जमीन-घर खरीद पर रजिस्ट्रेशन में 50% छूट लागू…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : प्रदेश में महिलाओं को संपत्ति...

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...