31.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

भिलाई में भीषण सड़क हादसा: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की मौके पर मौत…

HomeChhattisgarhभिलाई में भीषण सड़क हादसा: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की मौके पर मौत...

Date:

भिलाई, दुर्ग: 28 अप्रैल 2025
स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह लगभग 4 बजे के आसपास हुआ, जब तेज रफ्तार कार सड़क के बीच लगे पोल से टकरा गई। मृतकों की पहचान नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू (28) और भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद (27) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों कार में सवार होकर कुरुद से मॉल रोड की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली सड़क पर मुड़े, तेज रफ्तार के चलते कार का बैलेंस बिगड़ गया और कार पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मर्चुरी भिजवाया। आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि फिलहाल कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया है। दोनों युवाओं के असमय निधन से इलाके में शोक का माहौल है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिलाओं को बड़ी राहत: अब जमीन-घर खरीद पर रजिस्ट्रेशन में 50% छूट लागू…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : प्रदेश में महिलाओं को संपत्ति...

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...