21.2 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

श्रीनगर में फंसे रायपुर-बिलासपुर के 65 पर्यटक, आतंकी हमले के बाद हालात तनावपूर्ण, सभी सुरक्षित…

HomeNationalJAMMU KASHMIRश्रीनगर में फंसे रायपुर-बिलासपुर के 65 पर्यटक, आतंकी हमले के बाद हालात...

Date:

श्रीनगर, 23 अप्रैल 2025
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर से जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर गए 65 पर्यटक इस समय श्रीनगर में फंसे हुए हैं। पहलगाम की ओर रवाना हुए इन पर्यटकों को सुरक्षा कारणों से बीच रास्ते से ही वापस श्रीनगर भेज दिया गया। राहत की बात यह है कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और स्थानीय प्रशासन की निगरानी में हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामबन क्षेत्र में बादल फटने से सड़कों पर भारी नुकसान हुआ है, जिससे पर्यटकों की जम्मू वापसी में बाधा आ रही है। अब उन्हें वैकल्पिक मार्गों से वापस लाने की कोशिशें की जा रही हैं और इसके लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क बनाए रखा गया है। यह स्थिति जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद बनी है, जिसमें कई निर्दोष पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई, जिसमें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना, CRPF और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। यह कायराना हमला बेहद निंदनीय है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी हमले की जानकारी दी और सोशल मीडिया पर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। घटना के विरोध में जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। सुरक्षाबलों ने बैसरन, पहलगाम और अनंतनाग क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हमले की तीव्र निंदा की है। राष्ट्रपति ने इसे “जघन्य और अमानवीय कृत्य” बताया है। फिलहाल सभी 65 पर्यटक सुरक्षित हैं और प्रशासन उनकी जल्द वापसी के लिए प्रयासरत है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमरनाथ यात्रा 2025: अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा बर्फानी के दर्शन…

जम्मू-कश्मीर: 14 जुलाई 2025 जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच...

अमरनाथ यात्रा ;आज पहला जत्था करेगा बाबा बर्फानी का दर्शन…

जम्मू: 03 जुलाई 2025 पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर...