21.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

झारखंड में करणी सेना के नेता विनय सिंह की हत्या से सनसनी, इलाके में तनाव…

HomeJharkhandझारखंड में करणी सेना के नेता विनय सिंह की हत्या से सनसनी,...

Date:

जमशेदपुर : 21 अप्रैल 2025 (राखी श्रीवास्तव )

झारखंड के जमशेदपुर में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, विनय सिंह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह अपनी गाड़ी से उतरे, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि विनय सिंह का शव बालिगुमा क्षेत्र में, नेशनल हाइवे 33 से लगभग 250 मीटर की दूरी पर एक खेत के पास बरामद हुआ है। घटनास्थल से एक देसी कट्टा, एक स्कूटी और उनका मोबाइल फोन भी मिला है। परिजनों के अनुसार, वह सुबह करीब 11:30 बजे घर से निकले थे और फिर उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनके मोबाइल की लोकेशन बालीगुमा में ट्रेस की गई, जिसके बाद उनका शव बरामद हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

हत्या की खबर फैलते ही करणी सेना के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और डिमना रोड और नेशनल हाइवे 33 को जाम कर दिया। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। यह घटना न सिर्फ करणी सेना के लिए बल्कि पूरे झारखंड की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

झारखण्ड के पतरातू में मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़े ब्रांड के नाम पर चल रहा था खेल…

झारखण्ड/भारत हाइलाइट्स तालाटाड़ इलाके में एक्साइज विभाग की बड़ी छापेमारी नामी...

झारखंड बीजेपी को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, 20 जनवरी से पहले चुनाव संभव…

झारखण्ड हाइलाइट बॉक्स:संगठन पर्व के तहत झारखंड बीजेपी के प्रदेश...

क्या झारखंड बन रहा है नकली शराब का गढ़? सरायकेला-खरसावां में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़…

झारखण्ड/स्वतंत्र छतीसगढ़ डिजिटल डेस्क झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में...