26.1 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

पंचायत सचिवों ने स्थगित की राज्य स्तरीय हड़ताल, सरकार से सकारात्मक आश्वासन मिलने पर लिया निर्णय…

HomeChhattisgarhपंचायत सचिवों ने स्थगित की राज्य स्तरीय हड़ताल, सरकार से सकारात्मक आश्वासन...

Date:

रायपुर: 19 अप्रैल 2025 (टीम)
शासकीयकरण और वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर बीते 32 दिनों से हड़ताल पर डटे पंचायत सचिवों ने अपनी राज्य स्तरीय हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय पंचायत मंत्री विजय शर्मा से हुई सकारात्मक बातचीत के बाद लिया गया। छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी अध्यक्ष कोमल निषाद ने बताया कि सरकार से प्राप्त आश्वासन के बाद संघ ने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पंचायत सचिवों के संघर्ष की आंशिक जीत के रूप में देखा जा सकता है।

प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में पंचायत सचिवों द्वारा लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। साथ ही 28 अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन की भी तैयारी की गई थी, जिसे अब फिलहाल टाल दिया गया है। सरकार द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत गठित कमेटी 2026 तक अपनी अंतिम रिपोर्ट पेश करेगी, जिसके आधार पर पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सचिवों के लिए चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति को लेकर एक नई मार्गदर्शिका भी जल्द जारी की जाएगी।

मंत्री विजय शर्मा ने यह भी आश्वासन दिया कि 15 वर्षों की सेवा पूर्ण कर चुके सचिवों के वेतन सत्यापन से जुड़ी विसंगतियों को दूर किया जाएगा और हड़ताल की अवधि में रुका हुआ वेतन शीघ्र स्वीकृत किया जाएगा। चार दिन तक चली व्यापक चर्चा के बाद बनी इस सहमति के आधार पर पंचायत सचिवों ने हड़ताल को समाप्त कर नियमित कार्य पर लौटने का निर्णय लिया है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

CM विष्णु देव साय दिल्ली रवाना, अमित शाह से करेंगे मुलाकात…

रायपुर / छत्तीसगढ़ बस्तर अभियान, सुरक्षा और विकास मुद्दों...