HomeCHHATTISGARHजमीन और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला...

Date:

जमीन और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

जांजगीर-चांपा: 18 अप्रैल 2025 (संवाददाता)

जिले में एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जहां जमीन की खरीद-बिक्री और शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने करोड़ों रुपए की ठगी कर ली। चांपा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी पीयूष जायसवाल को रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चारपहिया वाहन, तीन मोबाइल, एक लैपटॉप और जमीन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं।

इस मामले की शिकायत राहौद निवासी रामप्रसाद यादव ने चांपा थाना में दर्ज कराई थी। रामप्रसाद ने बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी पीयूष जायसवाल से एक सेमिनार में हुई थी, जहां उसने जमीन निवेश और शेयर ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा दिलाने का दावा किया था। झांसे में आकर रामप्रसाद ने आरोपी के अलग-अलग खातों में कुल 1,24,10,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए।

रामप्रसाद के अनुसार, जब काफी समय बीत जाने के बाद भी न जमीन मिली और न ही शेयर बाजार में निवेश का कोई रिटर्न, तो उसने पुलिस में शिकायत की। आरोपी द्वारा दिए गए चेक भी बाउंस हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) ने तत्काल साइबर सेल और थाना चांपा की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और मुखबिर की सूचना पर रायगढ़ के पलगड़ा इलाके से घेराबंदी कर पीयूष जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछे जाने पर उसने ठगी की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने कई लोगों से इसी तरह लाखों-करोड़ों की ठगी की है और इस रकम से जमीन और वाहन खरीदे हैं।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो चारपहिया वाहन, तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और लेन-देन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब उसके बैंक खातों, संपत्तियों और अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटाने में लगी है। इस पूरे मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक समाज के शिल्पकार, उनके संस्कारों से बनता है राष्ट्र का भविष्य : पुरन्दर मिश्रा…

प्रमुख बातें:• फाफाडीह के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में...

दही हांडी हमें एकता और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : मुख्यमंत्री साय…

प्रमुख बातें:• मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के गुढ़ियारी...

जांजगीर-चांपा में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 गिरफ्तार; 15.87 लाख के जेवर बरामद…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: बलौदा थाना क्षेत्र के सोनार...