17.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव सम्पन्न, अध्यक्ष सतीश थोरानी, महामंत्री अजय भसीन और कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया निर्विरोध निर्वाचित…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव सम्पन्न, अध्यक्ष सतीश थोरानी, महामंत्री अजय भसीन...

Date:

रायपुर: 18 अप्रैल 2025 (टीम)

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का बहुप्रतीक्षित चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव अधिकारी शिवराज भंसाली ने सतीश थोरानी को अध्यक्ष, अजय भसीन को महामंत्री और निकेश बरडिया को कोषाध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र सौंपा।

रायगढ़ और महासमुंद जिलों में मंत्री पद के लिए मतदान कराया गया, जिसमें रायगढ़ से शक्ति अग्रवाल और महासमुंद से प्रवीण अग्रवाल ने जीत दर्ज की।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 20 अप्रैल को रायपुर स्थित शहीद स्मारक भवन में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर ललित जैसिंघ, अमर गिदवानी, योगेश अग्रवाल, सचिन मेघानी, राधाकृष्ण सुंदरानी, राजेश वासवानी, राजेश तौरानी, अमरदास खट्टर समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

चुनाव अधिकारी शिवराज भंसाली ने बताया कि चैंबर ऑफ कॉमर्स का यह चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सभी विजयी पदाधिकारियों को विधिवत रूप से 20 अप्रैल को शपथ दिलाई जाएगी।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related