31.1 C
Raipur
Monday, April 6, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: युवाओं को परीक्षा शुल्क वापसी, व्यापारियों को राहत, फैशन संस्थान की मंजूरी…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: युवाओं को परीक्षा शुल्क वापसी, व्यापारियों को...

Date:

रायपुर: 17 अप्रैल 2025 (टीम)

छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं और व्यापारियों के हित में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के स्थानीय उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए यह निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, व्यापमं और विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्थानीय निवासियों को परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा।

सरकार का मानना है कि इस कदम से गंभीर और पात्र अभ्यर्थियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, वहीं अयोग्य और गैर-गंभीर उम्मीदवारों के आवेदन कम होंगे, जिससे राज्य को आर्थिक नुकसान से भी बचाया जा सकेगा।

व्यापारियों को राहत:
कैबिनेट ने राज्य के छोटे व्यापारियों को राहत देते हुए फैसला लिया है कि 10 साल से पुराने लंबित वैट मामलों में 25 हजार रुपये तक की बकाया राशि माफ की जाएगी। इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति के निपटान (संशोधन) अध्यादेश-2025’ को मंजूरी दी गई है।

फैशन शिक्षा को बढ़ावा:
राज्य में फैशन शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कैबिनेट ने नवा रायपुर में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) के नए परिसर की स्थापना को मंजूरी दी है। इससे प्रदेश के युवाओं को फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने का बेहतर अवसर मिलेगा।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध शराब परिवहन पर सोमनी पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : 170 पाव शराब जब्त तीन...

भिलाई में महिला से मंगलसूत्र छीनने की वारदात, पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई/छत्तीसगढ़ हाइलाइट : सेक्टर-6 ए मार्केट के पास हुई घटना रास्ता...