34.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

राशिफल : 12 अप्रैल 2025,जाने कैसा होगा आपके लिए आज का दिन …

HomeChhattisgarhराशिफल : 12 अप्रैल 2025,जाने कैसा होगा आपके लिए आज का दिन...

Date:

12 अप्रैल का राशिफल बता रहा है कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज मालव्य राजयोग बनने से मेष, कर्क और मकर राशि के जातकों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। लेकिन चंद्रमा का संचार दिन रात कन्या राशि में हस्त उपरांत चित्रा नक्षत्र में होने से और चंद्रमा पर शनि की दृष्टि रहने से एवं बुध के नीच राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों को आज सेहत एवं आर्थिक मामलों में परेशानी हो सकती है। देखें आज का राशिफल।

मेष राशि,सुख साधनों की प्राप्ति होगी

आज शनिवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए परिश्रम से सफलता दिलाने वाला रहेगा। वैसे समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी और आपका मान सम्मान भी बढेगा। आपको आज वस्त्र और सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है इसलिए यात्रा पर जा रहे हैं तो सजग और सतर्क रहें। व्यवसाय में नए अनुबंध के लिए प्रयास करेंगे और आपको इसमें सफलता मिल सकती है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन में आपको आज ससुराल पक्ष से खुशी मिलेगी।आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल और दूध से अर्घ्य दें।

​वृषभ राशि,कमाई अच्छी होने से खुशी मिलेगी

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आपके व्यक्तित्व और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। कारोबार व्यापार में आपको आज अपनी वाणी का लाभ मिलेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कारोबार में कमाई अच्छी होने से आपको आज खुशी मिलेगी। शाम का समय आपका रोमांटिक और मनोरंजक बीतेगा।आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

​मिथुन राशि, काम में सफलता मिलेगी

मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपनी सेहत के प्रति भी सतर्क रहने की जरूरत है। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और लोग आपकी प्रशंसा भी करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका रो। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने जीवनसाथी से कुछ ऐसी बातें पता चलेगी, जिससे आपका रिश्ता और बेहतर हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता मिलेगी और प्रशंसा भी मिलेगी।आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

​कर्क राशि,पद प्रभाव का लाभ मिलेगा

कर्क राशि के लिए आज शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। आपके घर परिवार में तालमेल रहेगा और धर्म कर्म के काम में भी आपकी रुचि रहेगी। कमाई भी आपकी अच्छी रहेगी। नौकरी में किए गए प्रयास सफल होंगे। नौकरी में पद प्रभाव वृद्धि के संयोग बनेंगे। लेकिन आवेश पर कंट्रोल करेंगे और किसी को भला बुरा कहने से बचें। लव लाइफ मे प्रेम रहेगा लेकिन वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता होगी।आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीप जलाएं।

​सिंह राशि,भाग्य के सहयोग से कई काम बनेंगे

सिंह राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रह सकता है। वैसे आज धर्म कर्म के काम में भी आपका मन लगेगा। भाग्य के सहयोग से कई काम बनेंगे। पिता से भी आपको सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की ओर से खुशी मिलेगी और आपका रिश्ता भी मधुर रहेगा। लव लाइफ के मामले में आज सितारे संभलकर चलने की सलाह दे रहे हैं। किसी वजह कहासुनी और दूरी का भी अहसास हो सकता है।आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली की पूजा करें और बजरंगबाण का पाठ करें।

कन्या राशि, बुद्धि और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा

कन्या राशि के लिए आज शनिवार का दिन आनंददायक रहेगा। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। बच्चों की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी साथ ही आज नौकरीपेशा जातकों को आज बुद्धि और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा। किसी वरिष्ठ और प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कमाई भी आज अच्छी रहेगी और शिक्षा में प्रदर्शन बेहतर होगा।आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को आज सिंदूर का चोला चढाएं।

​तुला राशि,व्यस्तता अधिक रहेगी

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। नौकरी में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपके अधिकारियो से आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। लेकिन मानसिक तनाव बना रह सकता है। घरेलू मामलों में आपकी व्यस्तता आज बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। किसी सगे संबंधी से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद अर्पित करें।

​वृश्चिक राशि, यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। परिवार का माहौल भी आज अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने काम का अनुकूल और सकारात्मक परिणाम मिलेगा। व्यापार में भी आज लाभ होगा। यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए यात्रा संभव हो तो टाल दे,बहुत ही आवश्यक हो तो बजरंगबाण का पाठ करके जाएं। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। शाम का समय आपका रोमांटिक बीतेगा।आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।

​धनु राशि,सेहत के ध्यान रखना होगा

धनु राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और खान-पान लापरवाही से बचें। आप गले में दर्द या कफ जनित समस्या से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। घर के बड़ों से आपको आज सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। धर्म कर्म के काम में आप आज सहभागी बन सकते हैं। किसी दोस्त से सहयोग मिलेगा। कामकाज आपका सुचारू रूप से चलगा।आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली को घी का दीप दिखाएं।

​मकर राशि, दिन आपका लाभदायक रहेगा

मकर राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा। जमीन या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस काम में आपको सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बढेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा है। आपको आज काम के साथ मनोरंजक पल बिताने का भी मौका मिलेगा। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में भी आज सुधार होगा। आपको आज मनपसंद भोजन भी मिलने वाला है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को दीप दिखाएं और जल एवं तिल अर्पित करें।

​कुंभ राशि,कमाई के नए स्रोत पाएंगे

आज शनिवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। परिवार के साथ आज यात्रा का संयोग बन सकता है। आज आपको कमाई के भी कुछ नए स्रोत मिल सकते हैं। परिवार में लोगों का अच्छा व्यवहार घर में खुशहाली बनाए रखेगा। परिवार के साथ आज मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। रुचिकर भोजन का भी लुत्फ ले सकते हैं। किसी की मदद भी आज आप करेंगे।आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

​मीन राशि,फंसा हुआ धन मिलेगा

मीन राशि के जातक आज रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। आपको आज कुछ नया काम करने का भी मौका मिलेगा। आपका फंसा हुआ धन आज वापस मिल सकता है। परिवार में सम्मान मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक काम पूरा होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से लंबी बातें होंगी और कुछ नई जानकारी भी मिलेगी। नौकरी में दिन आपका सामान्य रहेगा। बिजनेस करने वालों की अच्छी कमाई होगी। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ससुराल पक्ष से भी लाभ पाएंगे।आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर के साथ बूंदी भी भेट करें।

www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...

बिलासपुर में सख्ती: अब बिना ट्रेड लाइसेंस नहीं चलेगा कोई भी व्यापार…

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :• ठेला-गुमटी से लेकर मॉल...