31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

रायगढ़ में बड़े पैमाने पर पटवारियों का तबादला, 169 को किया गया स्थानांतरित…

HomeChhattisgarhरायगढ़ में बड़े पैमाने पर पटवारियों का तबादला, 169 को किया गया...

Date:

रायगढ़: 11 अप्रैल 2025

जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पटवारियों के तबादले को लेकर बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। जिले के पांच अनुभागों के कुल 169 पटवारियों का स्थानांतरण 9 अप्रैल को आदेश जारी कर किया गया, साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से रिलीव भी कर दिया गया।

जिला कलेक्टर के निर्देश पर यह व्यापक फेरबदल किया गया है। सभी अनुभागों के एसडीएम ने अपने-अपने तहसीलों में पटवारियों के प्रभार में बदलाव किया है। ट्रांसफर आदेश के अनुसार, सभी पटवारियों को 11 अप्रैल तक नए पदस्थापना स्थल पर जॉइन करने का निर्देश दिया गया है।

इस फेरबदल में सबसे अधिक 70 पटवारियों का स्थानांतरण रायगढ़ अनुभाग से किया गया है। अन्य अनुभागों में खरसिया से 24, लैलूंगा से 25, धरमजयगढ़ से 14, और घरघोड़ा से 36 पटवारियों का तबादला किया गया है।

प्रशासन का मानना है कि यह कदम कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता लाने के उद्देश्य से उठाया गया है, विशेषकर उन कर्मचारियों को लेकर जो वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ थे।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related