31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत, कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत, कई जिलों में बारिश और आंधी की...

Date:

रायपुर: 11 अप्रैल 2025 (मौसम विभाग )

प्रदेश में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अगले दो दिनों तक कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र, चक्रीय परिसंचरण, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका की सक्रियता के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इसके चलते राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ तेज हवाएं चलने और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने और वज्रपात की भी आशंका है। हालांकि, अधिकतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है।

रायपुर में आज आकाश मुख्यतः मेघमय रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

इस बीच, मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल राज्य भर में गर्मी से आंशिक राहत की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन अगले कुछ दिनों तक मौसम के उतार-चढ़ाव से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related