21.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

रायपुर रेल मंडल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुवा, 23 महिला कर्मचारियों का किया गया सम्मान ….

HomeChhattisgarhरायपुर रेल मंडल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुवा, 23 महिला...

Date:

रायपुर :- 12 मार्च 2023

महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेहतरीन पहल के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

10 मार्च को रायपुर मंडल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया, जिसमे मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के हाथों 23 महिलाओं को कार्य मे उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेघा एस कुमार थी । कार्यक्रम में रायपुर मंडल कार्यालय की सभी महिला कर्मचारियों को उपहार भी प्रदान किये गए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 3 मार्च को अपर मंडल रेल प्रबंधक आशीष मिश्रा की अध्यक्षता में प्राथमिक स्वास्थ्य जांच में 75 महिला रेल कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसे डॉक्टर प्रियंका व डॉक्टर मल्लिका के नेतृत्व में सम्पन्न किया गया। इसके पश्चात कार्यस्थल पर महिलाओं हेतु नवीन चुनोतियाँ इस विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सहायक कार्मिक अधिकारी रुहिना तुफैल खान व निकिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसी दिन तनावमुक्त जीवनशैली तथा योग और मेडिटेशन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 48 महिलाओं को योग व मेडीटेशन गुरु पूजा गोयल द्वारा प्रशिक्षित किया गया। 6 मार्च को मंडल कार्यालय में अपर मंडल रेल प्रबंधक लोकेश विशनोई की अध्यक्षता में केक काटा गया तथा सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसे सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट हर्षा साहू द्वारा 56 महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। इसी दिन इन महिलाओं द्वारा महिला जागरूकता पर वाकेथन भी की गई। कार्मिक विभाग द्वारा आयोजित इस सभी कार्यक्रमो की परिकल्पना वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उदय कुमार भारती द्वारा की गई थी तथा उसे इन आयोजनों में तब्दील किया सहा कार्मिक अधिकारी निकिता अग्रवाल ने, सभी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन प्रीति राजवैद्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में भी महिला सफाई कर्मचारियों को भी उपहार दिये गए।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related