32.1 C
Raipur
Friday, April 3, 2026

तीन मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, CCTV फुटेज आया सामने…

HomeChhattisgarhतीन मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, CCTV फुटेज आया सामने...

Date:

दुर्ग: 24 मार्च 2025 (भूषण)

भिलाई। सेक्टर-4 स्थित अन्नपूर्णा वस्त्रालय की छत से गिरकर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सागर सिन्हा (पाटन निवासी) के रूप में हुई है, जो इसी दुकान में कर्मचारी था। हादसे के बाद गंभीर हालत में उसे सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें सागर सिन्हा को गिरते हुए और फिर लोगों द्वारा उठाए जाते देखा गया। फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी, आत्महत्या थी या हत्या।

घटना की जानकारी मिलते ही भट्ठी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक के साथियों, दुकान के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल सभी एंगल से जांच जारी है, ताकि यह पता चल सके कि युवक स्वेच्छा से कूदा था, गलती से गिरा या किसी ने उसे धक्का दिया।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की बेटियों का दमदार प्रदर्शन: झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के महिला...

दुर्ग में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर और अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार…

दुर्ग/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: दुर्ग पुलिस ने 2 अप्रैल को दो अलग-अलग...