31.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा: विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह में होंगी शामिल…

HomeChhattisgarhराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा: विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह...

Date:

रायपुर, 24 मार्च 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वह रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह में भाग लेंगी। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सुबह 10:35 बजे राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी, जहां राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य गणमान्य अतिथि उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वह विधानसभा पहुंचेंगी और परिसर में कदंब का पौधारोपण करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा के विधायकों को संबोधित करेंगी। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी मौजूद रहेंगे।
राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने विधानसभा के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि विधानसभा अपने स्थापना के 25वें वर्ष का जश्न मना रही है।

बनें रहें स्वतंत्र छत्तीसगढ़ न्यूज़ के साथ …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...