37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

12वीं की छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार…

HomeChhattisgarh12वीं की छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार...

Date:

सक्ति : 16 मार्च 2025 (SC टीम )

जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 12वीं की एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने पीड़िता को पड़ोसी राज्य ओडिशा ले जाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

कैसे हुई घटना?
मिली जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के एक गांव में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा को एक आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अगवा कर लिया। उसे जबरन ओडिशा ले जाया गया, जहां आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को किसी को कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की छापेमारी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी कानून की गिरफ्त में होंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...