35.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

ट्रक और कार की भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत…

HomeUttarpradeshट्रक और कार की भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत...

Date:

बस्ती/उत्तरप्रदेश : 10 मार्च 2025 (sc टीम)

उत्तर प्रदेश के बस्ती में सोमवार को एक सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। यहां तेज रफ्तार ट्रक की कार से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला नगर थाना क्षेत्र के गोटवा टाटा एजेंसी के नेशनल हाईवे का है। बताया जा रहा है कि राजस्थान नंबर (आरजे18जीबी5710) का ट्रक बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक ने लेन बदलने की कोशिश की, तभी अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रही कार की उससे जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल हुए तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कानपुर में पेट्रोल टैंकर से रिसाव के बाद मची लूट, बाल्टियों में भरकर ले गए लोग…

कानपूर / उत्तरप्रदेश हाइलाइट बॉक्स:• गुजैनी एलिवेटेड पुल पर...

राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की विस्तृत समीक्षा बैठक…

उत्तरप्रदेश /भारत हाइलाइट्स: भूमि प्रबंधन और राजस्व संग्रह प्रणाली की...

SIR फॉर्म सुधार के नाम पर 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण, छत से कूदकर बचाई जान…

बाराबंकी /उत्तरप्रदेश हाइलाइट :SIR फॉर्म सही कराने का झांसा देकर...