32.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

टैक्स वसूली को लेकर एक्शन में निगम प्रशासन, बड़े बकायादारों पर कुर्की कार्रवाई की तैयारी…

HomeChhattisgarhBILASPURटैक्स वसूली को लेकर एक्शन में निगम प्रशासन, बड़े बकायादारों पर कुर्की...

Date:

बिलासपुर: 07 मार्च 2025 (sc टीम)

बिलासपुर में टैक्स वसूली को लेकर निगम अब एक्शन में है। वित्तीय वर्ष के समाप्ति के साथ नई निगम सरकार के सामने टैक्स वसूली का बड़ा टारगेट है। कई बड़े बकायादार निगम के टैक्स वसूली के टारगेट को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में बड़े बकायादारों पर अब कुर्की कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक केवल 60 प्रतिशत ही टैक्स की वसूली नगर निगम कर सका है। ठेका कंपनी को हटाने के बाद निगम अब खुद टैक्स की वसूली कर रहा है।

दरअसल, बिलासपुर नगर निगम में टैक्स वसूली का सिस्टम लंबे समय से गड़बड़ाया हुआ है। पहले बड़े बकायादार फिर ठेका कंपनी ने निगम को टैक्स वसूली के टारगेट में पीछे कर दिया है। कई बड़े बकायादार हैं, जो लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। ठेका कंपनी भी ऐसे बकायादारों से लंबे समय से टैक्स की वसूली नहीं कर पाई है। ऐसे में निगम ने अब ठेका कंपनी को हटाते हुए खुद टैक्स वसूली का जिम्मा सम्हाला है।

अब जब चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने जा रहा है, टैक्स वसूली में पीछे चल रहे निगम की चुनौती बढ़ी हुई है। अब तक केवल 50 से 60 प्रतिशत ही टैक्स की वसूली हो सकी है। करीब 50 करोड़ रुपए आने वाले दिनों में निगम को वसूलने हैं। लेकिन निगम का पुराना जो रिकॉर्ड रहा है, उसमें 65 प्रतिशत से ज्यादा टैक्स की वसूली निगम नहीं कर सका है। ऐसे में टैक्स वसूली का प्रतिशत बढ़ाने निगम ने अब एक्शन मोड में है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related