HomeCHHATTISGARHरायपुर में सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत, हुई मौत;10...

Date:

रायपुर में सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत, हुई मौत;10 मार्च को सीएम साय देने वाले थे नियुक्ति पत्र…

रायपुर: 07 मार्च 2025 ( sc टीम)

राजधानी रायपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दौड़ने के दौरान अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला राजधानी रायपुर स्थिति चंद्रखुरी गांव का है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर भर्ती सात साल बाद निकली थी। जिसके लिए अ​भ्यर्थी ट्रेनिंग कर रहे थे। एक सप्ताह पहले ही मृतक राजेश कोसरिया ट्रेनिंग की शुरुआत की थी और आज सुबह ही सभी अभ्यर्थियों को दौड़ाया जा रहा था। कुछ दे दौड़ने के बाद ही अचानक से अभ्यर्थी राजेश कोसरिया की तबीयत बिगड़ गई।

जिसके बाद आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद इसकी सूचना मृतक के ​परिवार को दी है। अब परिजनों ने जांच की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि 10 मार्च को सीएम साय सभी चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र देंगे। जिसमें राजेश कोसरिया का भी नाम शामिल था। बताया जा रहा है कि काफी संघर्ष के बाद ये ट्रेनिंग शुरू हुई थी।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ लखनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर की...

छत्तीसगढ़ में अब महंगी हुई RTO की 15 सेवाएं, बस परमिट 4 गुना महंगा; जानिए नई फीस…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर: छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की 15...

रायपुर में 13वीं बार सजा ‘तिझारिन’ का रंग, महिलाओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ तीजा पर्व पर संगी मितान सेवा संस्थान...