27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

80 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की कर रही तैयारी …

HomeInternational80 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की कर रही तैयारी ...

Date:

वाशिंगटन : 06 मार्च 2025 (SC टीम )

अमेरिका में पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य देखभाल करने वाला पूर्व सैनिक विषयक (वीए) विभाग एक “आक्रामक” पुनर्गठन की योजना बना रहा है, जिसके तहत इस विशाल एजेंसी से 80,000 लोगों की छंटनी की जा सकती है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को प्राप्त एक विभागीय अंदरूनी परिपत्र से यह जानकारी सामने आयी है।

वीए के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ क्रिस्टोफर सिरेक ने एजेंसी के शीर्ष अधिकारियों को बताया कि उनका लक्ष्य पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की छंटनी करना है, ताकि 2019 के 4,00,000 से कम कर्मी के स्तर पर वापस आ सकें। इसके लिए पूर्ववर्ती जो बाइडेन प्रशासन के दौरान हुए वीए विस्तार के बाद भर्ती किये गये हजारों कर्मचारियों को हटाने की आवश्यकता होगी। अंदरूनी परिपत्र में शीर्ष-स्तरीय कर्मचारियों को अगस्त में पूरी एजेंसी के पुनर्गठन के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि ‘कार्यबल का आकार बदला जा सके और उसे मिशन एवं संशोधित संरचना के अनुरूप बनाया जा सके।’

इस परिपत्र में वीए के अधिकारियों को व्हाइट हाउस के सरकार कार्य कुशलता विभाग के साथ मिलकर काम करने को भी कहा गया है। पूर्व सैनिक पहले से ही वीए में कटौती के खिलाफ़ आवाज उठा रहे हैं, जिसमें अब तक कुछ हज़ार कर्मचारी और सैकड़ों अनुबंधित कर्मी शामिल थे। वीए के कर्मचारियों में 25 प्रतिशत से ज्यादा पूर्व सैनिक ही हैं।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रूस के उफा में मेडिकल यूनिवर्सिटी छात्रावास में चाकू हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

देश-विदेश रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी उफा स्थित...

इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत, 169 घायल…

देश-विदेश हाइलाइट :पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार की...