HomeCHHATTISGARHविधानसभा में नाराज विपक्ष ने किया वॉकआउट,तो कांग्रेसियों को मनाने पहुंचे ओपी...

Date:

विधानसभा में नाराज विपक्ष ने किया वॉकआउट,तो कांग्रेसियों को मनाने पहुंचे ओपी चौधरी और अजय चंद्राकर…

रायपुर: 06 मार्च 2025 (sc टीम)

छत्तीसगढ़ में इन दिनों जिला और जनपदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव को लेकर सियासत गर्म है। चुनाव की तारीख बदलने को लेकर कांग्रेस के नेता भाजपा पर हमलावर है। अब तो यह मुद्दा विधानसभा तक पहुंच गया। गुरुवार को सदन में कांग्रेस विधायकों ने यह मुद्दा उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उमेश पटेल और अनिल भेड़िया ने कहा कि जहां कांग्रेस सदस्य की संख्या ज्यादा है, वहां बिना वजह चुनाव रद्द किए जा रहे हैं। कांग्रेस सदस्यों की खरीद-फरोख्त की कोशिश हो रही है। कांग्रेस विधायकों ने मंत्री से जवाब देने की मांग की। जवाब नहीं मिलने से नाराज विपक्षी विधायकों ने सदन से वॉक आउट कर दिया।

इसके बाद विधानसभा में एक दिलचस्प नाजरा देखने को मिला। सदन से वॉक आउट करने के बाद विपक्षी विधायक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के कमरे में बैठे हुए थे। इसी दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी और विधायक अजय चंद्राकर उन्हें मानने पहुंचे। दोनों नेताओं के अनुरोध के बाद कांग्रेस के विधायक मान गए और दोबारा कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे।

बता दें कि गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। दिल्ली और मुंबई में इन्वेस्टर मीट, राजनांदगांव में मल्टी विलेज सप्लाई प्लांट, अकलतरा नगर पंचायत में गौण खनिज राजस्व से काम कराने का मामला सदन में गूंजा। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के जमकर तकरार देखने को मिली।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर एयरपोर्ट के निजीकरण की तैयारी तेज, 50 साल के PPP मॉडल में औरंगाबाद के साथ होगा संचालन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को...

छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों का तबादला, पवन देव को नगर सेना की कमान…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ गृह एवं पुलिस विभाग ने जारी की...

श्रीमती उगमदेवी पगारिया का निधन,अंतिम यात्रा कल 25 अगस्त को …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। अत्यन्त दुःख के साथ सूचित किया जाता...

बेटियों के हाथों में साइकिल, सपनों को मिली नई रफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत WRS...