25.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग ने 14 महीनों में विज्ञापन पर 332 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग ने 14 महीनों में विज्ञापन पर 332 करोड़...

Date:

रायपुर : 06 मार्च 2025 (SC टीम)

छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग ने एक दिसंबर, 2023 से 31 जनवरी, 2025 तक विज्ञापन पर 332 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। राज्य सरकार ने बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव के एक अतारांकित प्रश्न के लिखित उत्तर में जनसंपर्क विभाग का प्रभार संभालने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि राज्य के जनसंपर्क विभाग ने एक दिसंबर, 2023 से 31 जनवरी, 2025 तक सरकारी योजनाओं, कार्यों और अन्य प्रचार-प्रसार के लिए 463.21 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जिसमें से 332.92 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

यादव ने प्रश्न में पूछा कि इस अवधि में छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं, कार्यों और अन्य प्रचार-प्रसार विज्ञापनों के लिए जिलेवार कुल कितनी राशि स्वीकृत और खर्च की गई। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञापन जिलों से नहीं बल्कि राज्य स्तर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी किए जाते हैं।

जवाब के अनुसार, इस अवधि में प्रिंट मीडिया के लिए 97,31,19,295 रुपये, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए 92,23,98,483 रुपये, डिजिटल और सोशल मीडिया के लिए 25,56,64,280 रुपये, प्रकाशन के लिए 3,87,55,166 रुपये, क्षेत्रीय प्रचार के लिए 2,32,26,50,923 रुपए और जनजातीय उपयोजना के लिए 11,96,07,261 रुपए स्वीकृत किए गए।

स्वीकृत राशि में से प्रिंट मीडिया पर 77,43,07,137 रुपये, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर 65,90,35,797 रुपये, डिजिटल और सोशल मीडिया पर 19,80,35,847 रुपये, प्रकाशन पर 2,92,42,608 रुपये, क्षेत्रीय प्रचार पर 1,54,90,56,122 रुपये और जनजातीय उपयोजना के तहत 11,96,07,261 रुपये खर्च किए गए।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...