18.5 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

ये है छत्तीसगढ़ का सबसे खूबसूरत गांव, यहां स्विट्जरलैंड से लोग आते हैं घूमने…

HomeMagazineये है छत्तीसगढ़ का सबसे खूबसूरत गांव, यहां स्विट्जरलैंड से लोग आते...

Date:

छत्तीसगढ़ अपनी प्राकृतिक विविधता, सांस्कृतिक और पारंपरिक इतिहास के लिए देशभर में जाना जाता है| यह खूबसूरत राज्य हर तरफ से जंगलों से घिरा हुआ है, यहां कई ऐसी जगहें हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में काफी फेमस हैं | यहां देशभर के अलावा विदेशों से भी सैलानी घूमने के लिए आते हैं | यहां के शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों का नजारा जन्नत से कम नहीं हैं |

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में स्थित में एक ऐसा गांव है, जिसकी खूबसूरती के दीवाने विदेशी पर्यटक भी हैं | कबीरधाम का सरोधा-दादर गांव छत्तीसगढ़ का सबसे खूबसूरत गांव हैं | यहां आने वाले पर्यटकों को जन्नत जैसा एहसास होता है | सरोधा-दादर गांव में शिमला और मसूरी की तरह ठंड का एहसास होता है | यह गांव मैकल पर्वत की तलहटी पर बसा हुआ है, इसी वजह से यहां का मौसम बेहद ही ठंडा रहता है | साल 2023 में इस गांव को सर्वश्रेष्ठ गांव का पुरस्कार भी मिल चुका है | ठंड के मौसम में यहां का तापमान शू्न्य से भी नीचे चला जाता है, हालांकि ऐसा कभी-कभी होता है | इस गांव की हरियाली और सुंदर नजारा लोगों के मन में बस जाता है | सरोधा दादर में एडवेंचर टूरिज्म के लिए टेंट प्लेटफॉर्म भी बनाए गए हैं. पर्यटक यहां अपने टेंट लगाकर रूक सकते हैं. इस खास जगह की सादगी और स्थानीय परंपराएं आपको एक अलग ही दुनिया का अनुभव कराएंगी |

यहां टूरिस्ट प्रकृति के आनंद के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति को भी बेहद ही करीब से जान सकते हैं |  सरोधा दादर गांव में एक वॉच टॉवर भी बनाया गया है | जहां से पर्यटक पहाड़ों पर ट्रैकिंग और कैंपिंग का मजा ले सकते हैं | यहां की आदिवासी संस्कृति देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है | यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मुक्ताकाश मंच का निर्माण किया गया है | यहां का देसी खाना, विशेष रूप से महुआ और चावल से बनी डिशेज, आपके स्वाद को एक नया अनुभव देंगे | सरोधा दादर गांव में टूरिस्ट के रूकने के लिए बेहतर इंतजाम हैं | छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने लगभग 11 एकड़ जमीन पर एक खास रिसॉर्ट बनवाया है | पक्षियों की चहचहाहट और बहते पानी की धारा की आवाज इस जगह को और भी खूबसूरत बना देती है | इसके साथ ही यहां ताजी हवा और शांत वातावरण मन को तरोताजा कर देता है | प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह एकदम परफेक्ट है | सरोधा दादर में एडवेंचर टूरिज्म के लिए टेंट प्लेटफॉर्म भी बनाए गए हैं | पर्यटक यहां अपने टेंट लगाकर रूक सकते हैं | इस खास जगह की सादगी और स्थानीय परंपराएं आपको एक अलग ही दुनिया का अनुभव कराएंगी |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related