31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

जन्मदिन मनाने निकली छात्रा की 11 मंजिला बिल्डिंग से गिरकर मौत ,हादसा या खुदकुशी ?

HomeChhattisgarhजन्मदिन मनाने निकली छात्रा की 11 मंजिला बिल्डिंग से गिरकर मौत ,हादसा...

Date:

रायपुर : 02 मार्च 2025 (SCटीम)

रायपुर में 16 साल की नाबालिग लड़की की 11 मंजिल की बिल्डिंग से गिरने से सर फटा और मौत हो गई। घटना ऐश्वर्या अंपायर नाम की सोसाइटी की है। यह हादसा है खुदकुशी है या किसी ने उसे धक्का दिया यह अभी साफ नहीं है। जानकारी के अनुसार वह घर से अपनी क्लासमेट के जन्मदिन मनाने की बात कहकर निकली थी। छात्रा को उठाकर तुरंत अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया था। रात 11 बजे छात्रा की पहचान हो पाई। उसके परिजन घटना स्थल पहुंचे। टीआई नरेंद्र मिश्रा के अनुसार 16 साल की छात्रा डीडी नगर इलाके की रहने वाली है।वह 9वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। उसके पिता मनोज जैन कारोबारी है। वह शनिवार दोपहर ढाई बजे घर से सहेली के साथ उसका जन्मदिन सेलिब्रेट करने जाने की बात कहकर निकली थी। वह दो घंटे सहेली के साथ रही। फिर चली गई। रात तकरीबन 8 बजे के आसपास उसे 11 मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिरते हुए एक महिला ने देखा है। पुलिस जांच कर रही है कि वह सोसाइटी में किससे मिलने आई थी। वह कौन सी मंजिल पर गई थी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि वह अपने किसी क्लासमेट से मिलने सोसाइटी में गई थी। पुलिस सोसाइटी में लगे कैमरे को खंगाल रही है। टीआई ने बताया कि पुलिस को करीब सवा 8 बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो जमीन पर एक लड़की की लाश पड़ी हुई है और उसका सिर फटा हुआ था। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related