30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

नारायणपुर में दो नक्सलियों का सरेंडर, 10 लाख का था इनाम…

HomeChhattisgarhनारायणपुर में दो नक्सलियों का सरेंडर, 10 लाख का था इनाम...

Date:

नारायणपुर: 25 फरवरी 2025 (सुनील सिंह राठौर)

नारायणपुर में दो नक्सलियों ने सरेंडर किया है। दोनों नक्सलियों पर कुल 10 लाख रुपये का इनाम था। नारायणपुर पुलिस के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। सरेंडर करने वाले माओवादियों में एक महिला माओवादी और एक पुरुष माओवादी शामिल है।

नारायणपुर पुलिस और बीएसएफ टीम के सामने सरेंडर: दोनों नक्सलियों ने नारायणपुर पुलिस और बीएसएफ टीम के सामने सरेंडर किया है । आत्मसर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि वे माओवादियों की खोखली विचारधारा और अमानवीय गतिविधियों से तंग आ गए थे । जिसकी वजह से उन्होंने सरेंडर करने का फैसला किया। इसके अलावा सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने कहा कि अबूझमाड़ में विकास के कार्यों ने उन्हें प्रभावित किया है। इसलिए उन्होंने खून खराबे का रास्ता छोड़ने का फैसला किया।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कौन कौन शामिल?: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सुदेन कोरम उर्फ जानकू शामिल है। इसके अलावा सरिता पोतावी उर्फ सरिता ने भी सरेंडर किया है। ये नक्सली महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ (एमएमसी) के माओवादी क्षेत्र में सक्रिय थे। इन क्षेत्रों में बालाघाट (मध्य प्रदेश), गोंदिया (महाराष्ट्र), राजनांदगांव, मुंगेली और कबीरधाम जिले (छत्तीसगढ़) शामिल हैं । सरेंडर करने वाले दोनों माओवादियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों को मिली प्रोत्साहन राशि: सरेंडर करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि दी गई है। इन्हें प्रोत्साहन के तौर पर 25-25 हजार रुपये दिए गए हैं।

खबरों से अपडेट रहने के लिए: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...