25.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

VIP रोड सड़क हादसा : युवती और DRI के वकील 10 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर…

HomeChhattisgarhVIP रोड सड़क हादसा : युवती और DRI के वकील 10 फरवरी...

Date:

रायपुर : 08 फरवरी 2025 (भूषण )

राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर हुए हाईप्रोफाइल सड़क हादसे में नया मोड़ आया है | इस मामले में गिरफ्तार उज्बेकिस्तान की युवती नोदिरा ताशकंद और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के विशेष लोक अभियोजक भावेश आचार्य को पुलिस ने 10 फरवरी तक रिमांड पर लिया है | पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है | पुलिस मामले में जांच करेगी की विदेशी युवती को रायपुर में किसने बुलाया था और वह यहां किस मकसद से आई थी | आशंका यह भी है युवती को किसी हाईप्रोफाइल पार्टी में बुलाया गया था इसकी भी जांच की जा रही है |

स्कूटी सवार युवकों को मारा ठोकर, फिर सड़क पर किया हंगामा :

रायपुर के VIP रोड पर 5 फ़रवरी की आधी रात को तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मारी | इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं | घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची | तीनों घायलों को मेकाहारा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है | कार में भारत सरकार लिखा हुआ था, जिसमें एक युवक और विदेशी लड़की सवार थे | हादसे के बाद युवती ने हंगामा मचाया | मामले में तेलीबांधा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया |

हंगामा करने वाली युवती के बारे में पुलिस पूछताछ में पता चला कि लड़की रशियन नहीं बल्कि उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) से रायपुर आई थी | यह भी पता चला है कि वो भारत 30 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर आई थी | नशे में धुत युवती को भारत सरकार लिखी कार के अंदर गोद में बैठाने वाला शख्स डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की तेज़ रफ्तार कार में था | वह उज्बेकिस्तानी युवती नोदिरा ताशकंद (29 वर्ष) के साथ था | उस व्यक्ति की पहचान डीआरआई के विशेष लोक अभियोजक, महावीर नगर (थाना राजेंद्र नगर) निवासी, भावेश आचार्य (39 वर्ष) के रूप में हुई है, जो खुद भी नशे में था | फिलहाल, दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है और मामले में आगे पूछताछ की जाएगी |

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विभागीय योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, जिला आयुक्तों को सौंपे गए वाहन…

रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स: नवा रायपुर स्थित आवासीय परिसर में विभागीय...

अबूझमाड़ के जंगलों में BSF की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों का हथियार डंप बरामद…

नारायणपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में...

रायपुर में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, नूरानी चौक के पास चाकूबाजी से फैली दहशत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:राजधानी रायपुर के राजातालाब इलाके...