25.6 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

दिल्ली चुनाव, 3 एजेंसीज के एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत, 36 से 61 सीटें मिलने के आसार…

HomeNationalदिल्ली चुनाव, 3 एजेंसीज के एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत, 36...

Date:

नई दिल्ली: 06 फरवरी 2025 (भूषण )

दिल्ली चुनाव पर गुरुवार की शाम 3 और एजेंसीज todays चाणक्य, एक्सिस माई इंडिया और सीएनएक्स ने एग्जिट पोल जारी किए। तीनों में भाजपा को बहुमत मिलने के आसार जताए हैं। इस तरह अब तक दिल्ली चुनाव पर कई एग्जिट पोल आ चुके हैं। इनमें भाजपा को बहुमत दिखाया है। वहीं 2 में आप की सरकार के आगे आने के आसार बताया गया है। एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, भाजपा दिल्ली की 70 सीटों में से 45 से 55 सीटें जीत सकती है, जबकि सीएनएक्स का अनुमान इससे भी ज्यादा है, जो भाजपा को 49 से 61 सीटें दे रहा है।

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सभी एग्जिट पोल को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि AAP के 16 उम्मीदवारों के पास भाजपा से फोन आया है। वे मंत्री पद के साथ 15-15 करोड़ रुपए देने का ऑफर दे रहे हैं। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है? जाहिर तौर पे ये फर्जी हैं।

इस बार 60.44% वोटर्स ने मतदान किया

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार को 60.44% लोगों ने मतदान किया। शाम को वोटिंग खत्म होने के बाद 11 एग्जिट पोल आए। 9 में भाजपा को बहुमत तो 2 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान है। पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, AAP को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है। JVC और पोल डायरी के एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने के आसार हैं।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related