22.4 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

छग में भाजपा का कड़ा रूख अपनाया, बागी होकर चुनाव लड़ने वाले 100 से अधिक नेता पार्टी से बाहर… 

HomeChhattisgarhछग में भाजपा का कड़ा रूख अपनाया, बागी होकर चुनाव लड़ने वाले...

Date:

रायपुर: 06 फरवरी 2025 (भूषण)

प्रदेश में बागियों पर भाजपा का कड़ा रूख अपनाया है। जिसके कारण बागी होकर चुनाव लड़ने वाले नेता 100 से अधिक पार्टी से निष्कासित हो गए हैं। बलरामपुर, बालोद , रायपुर गरियाबंद समेत कई अन्य जिलों में इसके खिलाफ कार्यवाई हो रही है। इन सभी बागी नेताओं को बीजेपी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। 

बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत और निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर नेताओं ने पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने की कोशिश की। जिसके चलते करीब 100 प्रत्याशियों को भाजपा ने पार्टी से अगले 06 साल के लिए बाहर कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी चेतावनी दी है कि अगर कोई नेता किसी प्रकार से बागियों के साथ चुनाव प्रचार में भाग लिया, तो उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक तौर पर कार्रवाई होगी।

जानकारी के मुताबिक इस बार भाजपा ने निकाय चुनाव में सबसे अधिक पार्षदों का टिकट काटा है। ऐसे में कई जूनियर और सीनियर पार्षदों को टिकट नहीं मिल पाई है। जिसके चलते ही उन्होंने पार्टी से बगावत किया और चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए मुसीबत बन गए हैं।वहीं इस बार भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ 15 से 20 नेता बागी होकर रायपुर नगर निगम का चुनाव लड़ रहे हैं। जिसके चलते अब भाजपा के वोट बंटने की संभावना बनी हुई है। 

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related