22.4 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

रायपुर-धमतरी में आयकर का छापा: 15 करोड़ किया सरेंडर, दस्तावेज सील …

HomeChhattisgarhरायपुर-धमतरी में आयकर का छापा: 15 करोड़ किया सरेंडर, दस्तावेज सील ...

Date:

रायपुर :06 फरवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित ए.एम ज्वेलर्स और धमतरी में इतवारी बाजार स्थित श्री सेठिया ज्वेलर्स के ठिकानों पर दो दिनों तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है। बुधवार को इन सराफा कारोबारियों ने गड़बड़ी को स्वीकार करते हुए 15 करोड़ रुपये की राशि सरेंडर की है।

बता दें कि टैक्स चोरी करने की शिकायत पर आयकर विभाग की 30 सदस्यीय टीम ने मंगलवार को रायपुर और धमतरी में इन ज्वेलर्स के ठिकानों में दबिश दी थी। जांच के दौरान आईटी की टीम को लेनदेन में गड़बड़ी, आय से अधिक खर्च करने और स्टॉक में गड़बड़ी मिली थी, जिसके बाद टीम ने सराफा कारोबारियों से गड़बड़ी को लेकर पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया है।

सूत्रों के मुताबिक, आईटी की टीम ने शोरूम से बरामद दस्तावेजों और कंप्यूटर, लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का बैकअप लिया है। इनकी जांच के बाद कारोबारियों पर लगने वाले टैक्स का निर्धारण किया जाएगा।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related