31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

गौरव पथ निर्माण में गड़बड़ी,पूर्व CMO निलंबित…

HomeChhattisgarhगौरव पथ निर्माण में गड़बड़ी,पूर्व CMO निलंबित...

Date:

महासमुंद: 04 फरवरी 2025 (sc टीम)

जिले के सरायपाली नगर पालिका में गौरव पथ निर्माण में अनियमितताओं के चलते पहले सब इंजिनियर और अब यहां पूर्व CMO को निलंबित कर दिया गया है।

गड़बड़ी क्या था: सरायपाली में 36 करोड़ की लागत से घंटेश्वरी मंदिर से लेकर बैतारी चौक तक साढ़े 6 किलोमीटर गौरव पथ निर्माण का कार्य चल रहा था। प्रारंभ से ही निर्माण कार्य को लेकर निर्माण सामाग्री,गुणवत्ता, डिवाइडर की ऊंचाई , सही मापदंड जैसे कई प्रकार की शिकायतें मिलती रहीं।

दरअसल सरायपाली रोड निर्माण का ठेका नैला के मेमर्स राम निवास अग्रवाल को दिया गया है। इस सड़क पर डिवाइडर की ऊंचाई जितनी बनाई जा रही थी, बाद में उसे आधा कर दिया गया। जिसको लेकर शिकायत की गई। सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने भी इस निर्माण कार्य की शिकायत की थी।

इसे देखते हुए अंतत: नगरीय प्रशासन विभाग ने मामले की जांच की और निर्माण कार्य में लापरवाही व अनियमितता बरते जाने के आरोप में पहले नगर पालिका सरायपाली के उप अभियंता भूषण लाल कौशिक को निलंबित किया गया। और अब तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक शर्मा को भी निलंबित किया गया है।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related