25.6 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

मोदी कैबिनेट में माँ थीं मंत्री, सीएम की रेस में भी था नाम, अब बेटी निर्दलीय लड़ रही जिला पंचायत का चुनाव…

HomeChhattisgarhमोदी कैबिनेट में माँ थीं मंत्री, सीएम की रेस में भी था...

Date:

रायपुर : 04 फरवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

  • जिला पंचायत का चुनाव लड़ रही हैं मोनिका सिंह.
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह बेटी हैं मोनिका सिंह.
  • बीजेपी ने नहीं घोषित किया है धिकृत उम्मीदवार.
  • जिला पंचायत क्षेत्र 15 से दाखिल किया है नामांकन.

 छत्तीसगढ़ में इन दिनों नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। निकाय चुनाव में बीजेपी के कई नेताओं के बेटे-बेटी भी मैदान नें उतरे हैं। भरतपुर-सोनहत की विधायक रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह ने जिला पंचायत क्षेत्र 15 के लिए नामांकन दाखिल किया है। जबकि बीजेपी ने उन्हें अपना अधिकृत उम्मीदवार नहीं बनाया है। उन्होंने पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ बागी होकर चुनाव के लिए नामांकन किया है।

मोनिका सिंह लड़ रही निर्दलीय :

रेणुका सिंह की बेटी मोनिका का मुकाबला भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी वेद प्रकाश सिंह से है। मोनिका सिंह इस सीट पर दावेदारी कर रहीं थीं लेकिन पार्टी की तरफ से उनको टिकट नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। मोनिका सिंह तब चर्चा में आईं थी जब छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद उन्होंने कहा था कि वह अपनी मां को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती हैं।

बता दें कि रेणुका सिंह को बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सरगुजा लोकसभा सीट से टिकट दिया था। रेणुका सिंह ने यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार को करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद वह मोदी कैबिनेट में राज्य मंत्री बनीं थीं। हालांकि 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें विधायक का चुनाव लड़ाया था। रेणुका सिंह ने भरतपुर सोनहत सीट से जीत दर्ज की थी। इस सीट पर रेणुका सिंह के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी उनकी बेटी ने संभाली थी।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related