30 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव की तारीख हुवा तय, आज से आचार संहिता लागू…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव की तारीख हुवा तय, आज से...

Date:

रायपुर : 25 जनवरी 2025 (रायपुर डेस्क )

छत्तीसगढ़ में आज से आचार संहिता लागू हो गई है | रायपुर में राज्य निर्वाचन आयोग के प्रमुख अजय सिंह ने दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नगरी निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया | 1 लाख 2 सौ 58 पदों पर चुनाव होगा | नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होगा | इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में भी एक चरण में चुनाव होगा | जिसके चलते 22 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी | 28 जनवरी तक नामांकन पत्र जमा होगा | 31 जनवरी नामांकन फॉर्म वापस लेने की आखिरी तारीख होगी | 11 फरवरी को शहरी क्षेत्र में मतदान होगा | 15 फरवरी को शहरी क्षेत्र में मतगणना होगी |

ग्रामीण क्षेत्र के लिए मुख्य तारीखें

17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरणों में पंचायत चुनाव होगा | 27 जनवरी से नॉमिनेशन शुरू होगा | 3 फरवरी नॉमिनेशन की आखिरी तारीख होगी | 4 फरवरी तक नामांकन वापसी होग सकेगी | 18, 21 और 24 फ़रवरी को ग्रामीण क्षेत्रों में काउंटिंग होगी | 25 फरवरी तक पंचायत चुनाव के नतीजे आएंगे, उसके बाद अप्रत्यक्ष चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी |

fallback

10 नगर निगम में चुनाव होंगे | जिनमे रायपुर ,अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी,जगदलपुर, दुर्ग,धमतरी,बिलासपुर,राजनांदगांव,एवं रायगढ़ शामिल हैं |
इन निगम में अभी चुनाव नहीं :रिसाली, भिलाई, बीरगांव, भिलाई-चरोदा

10 नगर निगम में होगी वोटिंग: शहरी क्षेत्रों में 10 नगर निगमों,  49 नगर पालिका, 114 नगर पंचायत में चुनाव होगा. शहरी क्षेत्रों में ईवीएम से चुनाव होगा. पार्षदों और ग्रामीण इकाइयों के लिए खर्च की सीमा नहीं है. नगर पालिकाओ में 44 लाख 74 हजार 269 मतदाता मतदान करेंगे. जिला पंचायत सदस्यों के 433 पद पर चुनाव होना है.  जनपद पंचायत में 2973 पदों पर चुनाव होगा. जिला और जनपद के लिए 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 मतदाता वोट करेंगे |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related