25.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

लाखों के इनामी नक्सल दंपत्ति ने किया सरेंडर…

HomeChhattisgarhलाखों के इनामी नक्सल दंपत्ति ने किया सरेंडर...

Date:

कवर्धा: 18 जनवरी 2025 (कवर्धा डेस्क)

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में इनामी नक्सल दंपती ने आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों माओवादियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था। ये दोनों नक्सली लीडर हिडमा के पूवर्ती गांव (सुकमा जिले) निवासी थे। इनामी नक्सल दंपती ने कवर्धा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। दोनों नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।

कवर्धा पुलिस ने बताया कि ये दोनों नक्सली बोड़ला एरिया कमेटी में सक्रिय थे। सरेंडर करने वाले नक्सली का नाम रमेश उर्फ मेशाह है, जो बोड़ला एरिया कमेटी में डिप्टी कमांडर था। उनकी पत्नी रोशनी शामिल है। दोनों ने छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। कवर्धा पुलिस के अनुसार ये दोनों नक्सली लंबे समय से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय थे। 2009 में नक्सल संगठन से जुड़ने के बाद, 2015 से 2019 तक ये पति-पत्नी बोड़ला एरिया कमेटी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।

2019 के बाद से रमेश नक्सली संगठन की मिलिशिया में काम कर रहा था। इन दोनों पति-पत्नी पर सरकार ने 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। आत्मसमर्पण के बाद कलेक्टर गोपाल वर्मा और एसपी धर्मेंद्र सिंह ने उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये की राशि प्रदान की और पुनर्वास नीति के तहत सभी सुविधाएं देने का आश्वासन दिया। अब तक कबीरधाम पुलिस के समक्ष कुल 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। ये सभी नक्सली छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related