25.6 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

युवती की संदिग्ध मौत को लेकर किया गया धरना प्रदर्शन, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने दिल्ली के निर्भया कांड से की तुलना…

HomeChhattisgarhयुवती की संदिग्ध मौत को लेकर किया गया धरना प्रदर्शन, पूर्व विधायक...

Date:

रायपुर: 18 जनवरी 2025 (रायपुर डेस्क)

कमल विहार इलाके में पिछले दिनों एक युवती की लाश मिली थी, जिसकी पहचान राजधानी के कोटा निवासी एक 19 वर्षीय युवती के रूप में हुई। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इसे दिल्ली निर्भया कांड के जैसा अपराध बताते हुए उसे इंसाफ दिलाने के लिए आज आमानाका स्थित पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी गेट के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार का विरोध किया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं सहित कोटा, कुकुरबेड़ा, महोबा बाजार के निवासियों और कांग्रेसजनों ने चक्का जाम भी किया।

इस मौके पर विकास उपाध्याय ने कहा कि जिस प्रकार 16 दिसम्बर 2012 को दिल्ली में दरिंदों ने निर्भया के साथ हैवानियत की थी, ठीक उसी प्रकार पिछले दिनों दरिंदों ने क्षेत्र की बेटी से दरिंदगी कर उसकी हत्या कर दी, इतना ही नहीं हत्या के बाद डेड बॉडी को निवास क्षेत्र से बहुत दूर कमल विहार की झाड़ियों में ले जाकर फेंक दिया। युवती की गला घोंटकर हत्या का खुलासा हुआ है और हत्या से पहले रेप की भी आशंका जताई जा रही है।

विकास उपाध्याय ने आरोप लाया कि इस प्रकार के मामले छत्तीसगढ़ में आये दिन बढ़ते ही जा रहे हैं और बीजेपी शासन के आने के बाद से बढ़ते अपराध में बहन, बेटियां असुरक्षित हो रही हैं। उपाध्याय ने बीजेपी की साय सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे यदि छत्तीसगढ़ महतारी का सम्मान एवं छत्तीसगढ़ की बहन, बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं तो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दें। इलाके के लोगों ने इस प्रदर्शन के जरिये मृतका युवती को न्याय दिलाने की गुहार लगाई, साथ ही मृतका के परिवार को मुआवजा प्रदान करने की भी मांग उठाई।

दरअसल इस प्रदर्शन के दौरान महिलाएं मृत युवती की तस्वीर हाथ में लिए हुए घटना का विरोध कर रही थीं। भारतीय जनता पार्टी ने इसे मुद्दा बनाते हुए पूर्व विधायक विकास उपाध्याय पर निशाना साधा। भाजपा नेता केदार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में होने वाली किसी भी घटना को सरकार गंभीरता से लेती है। कांग्रेस द्वारा केवल सरकार का विरोध करने के नाम पर यह प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पीड़िता की पहचान उजागर कर दी गई जो सर्वथा अनुचित है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related