24.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

रायपुर कोर्ट में बवाल.. वकील पर जानलेवा हमला मामले में अदालत लेकर पहुंची थी पुलिस; IPS से भी झूमाझटकी…

HomeChhattisgarhरायपुर कोर्ट में बवाल.. वकील पर जानलेवा हमला मामले में अदालत लेकर...

Date:

रायपुर : 17 जनवरी 2025 (रायपुर डेस्क )

रायपुर कोर्ट में वकीलों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी है। युवक पर एक वकील को जान से मारने की कोशिश का आरोप था। जिसके बाद पुलिस उसे अदालत लेकर पहुंची थी। जहां पर वकीलों ने झूमाझटकी करते हुए बाल खींचकर युवक को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि इस हंगामे में IPS समेत कई पुलिस वालों के साथ भी जमकर धक्का-मुक्की हुई है। जिसमें चोटें भी आई है।

दरअसल मनोज कुमार सिंह ने खमतराई थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। उसने बताया कि अजय सिंह उनका साढ़ू भाई है। जिसके साथ पुराना विवाद चल रहा है। 16 जनवरी को सुबह साढ़े 7 बजे के करीब वह अपने परिचित वकील दीर्घेश कुमार शर्मा के साथ खड़ा था। दोनों वहां महादेव के मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे थे। तभी अजय सिंह आ पहुंचा। उसने वकील दीर्घेश से कहा कि, तुम ही मेरे खिलाफ मनोज का केस लड़ते हो। इतना कहते हुए उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद अजय सिंह ने वकील दीर्घेश शर्मा को थप्पड़ भी जड़ दिया। अजय ने मारपीट करते हुए पत्थर से भी हमला कर दिया। जिससे दीर्घेश शर्मा घायल हो गया और खून निकलने लगा। कुछ दूर आगे बढ़ने पर अजय सिंह फिर एक बार चाकू लेकर दौड़ते हुए आया। फिर मनोज के ऊपर भी जानलेवा हमला कर दिया। मनोज अपनी जान बचाने के लिए नीचे झुक गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर अजय को पकड़ लिया। इस वारदात के बाद खमतराई थाने में वकीलों ने बवाल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अजय सिंह को हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मारपीट, गाली गलौज और जानलेवा हमला के मामले में केस दर्ज किया है। इसी केस के बाद पुलिस शुक्रवार को आरोपी अजय सिंह को जज के सामने पेश करने कोर्ट लेकर पहुंची थी।

पुलिस जब आरोपी अजय को कोर्ट लेकर पहुंची तो वकील वहां पर पहले से घेरकर खड़े हुए थे। उन्होंने जैसे आरोपी को देखा भड़क गए। इस दौरान आरोपी को बाल खींचकर घसीटकर पीटा गया। पुलिस लगातार आरोपी को बचाने की कोशिश करती रही। वकीलों की संख्या ज्यादा होने की वजह से उन्हें रोकने में नाकाम साबित हुई। वकीलों ने युवक को पीटते हुए उसकी पैंट खींच दी। जिससे वह अर्धनग्न हो गया।

झूमाझटकी और मारपीट में कोर्ट के बाहर लगी स्टील रेलिंग भी टूट गई। इसके अलावा आरोपी की सुरक्षा में रायपुर ASP ग्रामीण कीर्तन राठौर, सिविल लाइन CSP और IPS अजय कुमार, CSP कोतवाली योगेश साहू समेत करीब 5 से ज्यादा थाना प्रभारी और पुलिस बल तैनात था। इसके बावजूद भी वकीलों ने आरोपी को जमकर पीट दिया। इस मारपीट में कई पुलिस वालों को भी चोट आई हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ चैनल के अपडेट्स के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर follow कर सकते हैं |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ facebook से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://www.facebook.com/61568911671229

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम म्यूजिकल ग्रुप ने धूमधाम से मनाया संजय सिंह का जन्मदिन…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ रायपुर शहर में 14 फरवरी को जानेमाने Pancham...

बस्तर पर्यटन को नई रफ्तार: प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला संबल…

बस्तर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• चित्रकोट, तीरथगढ़ सहित प्रमुख स्थलों पर आधारभूत...

वेलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी...