16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

उसलापुर में पानी की टंकी में मिली महिला की लाश टुकड़ों में,पति गिरफ्तार …

HomeChhattisgarhउसलापुर में पानी की टंकी में मिली महिला की लाश टुकड़ों में,पति...

Date:

बिलासपुर : 06 मार्च 2023 (जी.भूषण )

बिलासपुर के उसलापुर में पत्नी सटी सती साहू की कतिथ टूर पर हत्या करने और उसके टुकड़े टुकड़े करने और अपने घर की पानी टंकी के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति पवन ठाकुर को गिरफ्तार किया है |

बिलासपुर के उसलापुर में एक खौफनाक मंजर सामने आया है | सकरी थाना के क्षेत्र में महिला की टुकड़ों में लाश मिली | आरोपी हत्याकर लाश को टुकड़े टुकड़े कर पानी की टंकी में डाल कर छपाया गया था | पुलिस को इस बात का पता तब चला जब चोरी के मामले के संदेह पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची थी | पुलिस आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है ,और पूछताछ जारी है |

पूछताछ में पता चला कि घटना के अंतर्गत आरोपी 2 माह पूर्व ही पत्नी की हत्या कर चूका था | गीतांजलि नगर में रहने वाले तखतपुर के युवक पवन ठाकुर ने सती साहू से प्रेम विवाह किया था | आरोपी सी सी टी वी का काम करता था | आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था | शक के चलते २ माह पहले उसने अपने दोनों बच्चों को पहले गाँव में छोड़ा और उसके बाद पत्नी की हत्या कर लाश को पोलीथिन में टुकड़ों में बांधकर पानी की टंकी में रखा हुवा था | परन्तु उसे अब तक ठिकाने लगाने का मौका नहीं मिल पाया | क्राईम ब्रांच की टीम किसी और मामले में उक्त युवक के घर तलाशी में पहुंची | तलाशी में पानी की टंकी में लाश मिली | पूछताछ में आरोपी पति ने २ माह पूर्व पत्नी के हत्या के बात बतायी | सकरी थाना प्रभारी सागर पाठक ने बताया कि एक शादी शुदा महिला की लाश मिली है ,लाश छ्त-विछत हालत में घर के पानी टंकी में टुकडो टुकड़ों में मिली है | लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...