36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले में बस्तर पुलिस ने किया 5 आरोपियों को गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhसामूहिक दुष्कर्म मामले में बस्तर पुलिस ने किया 5 आरोपियों को गिरफ्तार...

Date:

जगदलपुर : 06 मार्च 2023 (ब्यूरो रिपोर्ट )

बस्तर जिले में मेला देखने गयी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म ,पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है | जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं |

पिछले शनिवार की रात बस्तर के मावली पदर गाँव में मेला देखने गयी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया | बस्तर ए.एस.पी.निवेदिता पाल ने बताया की शनिवार की रात युवती दर्भा थाना क्षेत्र के मावली पदर गाँव में मेला देखने गई हुई थी | इसी दौरान उसकी मुलाकात अपने मामा के बेटे से हुई | फिर युवती ने अपने मामा के बेटे के साथ मेले से थोड़ी दूर जाकर खाना खा रही थी | इसी दौरान युवती के पास अचानक 7 व्यक्ति आ पहुंचे और युवती के मामा के लड़के को डराने धमकाने लगे | जिसके बाद मामा का लड़का डरकर वहां से निकल गया | उसके पीछे पीछे युवती भी जाने लगी | जिसके बाद सभी 7 लोग युवती जान से मारने की धमकी देकर बंधक बना लिए और युवती को बंधक बनाकर जबरदस्ती खींचकर जंगल की ओर ले गए | और वहां ले जाने के बाद तालाब के पास बारी बारी से युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया और युवती को घटना स्थल पर ही बदहवास स्थिति में छोड़कर फरार हो गए | होश में आते ही युवती अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को सारी बात बतायी | जिसके बाद परिजन युवती को अपने साथ लेकर दरभा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई | शिकायत मिलते ही बस्तर पुलिस ने एक टीम बनायी और कार्यवाही के लिए रवाना हुई | घटना के लगभग 12 घंटे बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ,जिनमे एक नाबालिग बालक भी शामिल है | वहीँ इस घटना के दो आरोपी अभी भी फरार हैं | सभी आरोपी गुमलपाड थाना के रहने वाले हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...