HomeCHHATTISGARHकान पकड़कर खड़े रहे 200 चाकूबाज और गुंडे,पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक, निकाय...

Date:

कान पकड़कर खड़े रहे 200 चाकूबाज और गुंडे,पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक, निकाय चुनाव में खलल रोकने 20 बदमाशों पर कारवाई…

रायपुर : 10 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

नगर निगम चुनाव को लेकर रायपुर पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस ने भविष्य में चुनाव में खलल रोकने की संभावनाओं को देखते हुए 200 गुंडे-बदमाशों की थानों में परेड करवा दी। इन गुंडे-बदमाशों को बुलाकर जमकर लताड़ लगाई गई।

गुरुवार को पुलिस ने अलग-अलग इलाके के बदमाशों को संबंधित थाना में तलब किया था, जिसने आने में आनाकानी की उसे सरकारी गाड़ी में जबरन लाया गया। ये वह बदमाश हैं जो अपने-अपने इलाके में चाकूबाजी, मारपीट और दबंगई कर रौब झाड़ते हैं। इन बदमाशों का इलाके में काफी खौफ है।

दमाशों को दी गई कड़ी चेतावनी

रायपुर पुलिस के अफसरों के कड़े तेवर देखकर बदमाशों को ये बात समझ आ गई की चुपचाप कान पकड़कर खड़े रहने में ही भलाई है। अफसरों ने कई आरोपियों से पूछा कि अंतिम बार जेल कब गए थे। जवाब में बदमाशों ने अलग-अलग समय का जिक्र किया।

जिसके बाद पुलिस ने इन्हें शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए कहा है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 20 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा पर एक्शन लिया है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ लखनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर की...

छत्तीसगढ़ में अब महंगी हुई RTO की 15 सेवाएं, बस परमिट 4 गुना महंगा; जानिए नई फीस…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर: छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की 15...

रायपुर में 13वीं बार सजा ‘तिझारिन’ का रंग, महिलाओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ तीजा पर्व पर संगी मितान सेवा संस्थान...