18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे बिजली मुफ्त – अरविन्द केजरीवाल ..

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में 24 घंटे बिजली मुफ्त - अरविन्द केजरीवाल ..

Date:

रायपुर : 05 मार्च 2023 (रवीश बेंजामिन

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रायपुर में रविवार को आम आदमी पार्टी ने हुंकार भरी है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा, अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, तो छत्तीसगढ़ में 24 घंटे मुफ्त बिजली देंगे।)

चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने राजधानी रायपुर में शक्ति प्रदर्शन किया, विशाल आम सभा का आयोजन रायपुर के उसी मैदान में किया गया। जहां कुछ दिनों पहले कांग्रेस की आम सभा हुई थी।
केजरीवाल बोले, सरकार बदल गई है, लेकिन व्यवस्था नहीं बदली है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने कहा, अगर सरकार बनी तो पंजाब जैसा काम होगा, उन्होंने अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का इशारा भी किया। रायपुर में ये पहला मौका है जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक साथ पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी आने वाले चुनावों में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने की ताक में लगी हुई है। जिसको लेकर ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

भगवंत मान बोले, नियत अच्छी हो तो सब कुछ अच्छा होता है। छत्तीसगढ़ जैसी समस्या पहले पंजाब में भी थी। लेकिन अब पंजाब में बहुत कुछ बदल चुका है। सरकार बनने के तुरंत बाद ही कर्मचारियों को नियमित किया गया। जनता के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। पंजाब की जनता ने कई साल बादल परिवार को झेला। लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था। लेकिन अब वक्त है कि, छत्तीसगढ़ की जनता एक मौका दे, तो यहां भी सब कुछ अच्छा हो सकता है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...