20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

नक्सलियों ने जारी किया मौत का फरमान, बैनर-पोस्टर लगाकर फिर दी चेतावनी…

HomeChhattisgarhनक्सलियों ने जारी किया मौत का फरमान, बैनर-पोस्टर लगाकर फिर दी चेतावनी...

Date:

नारायणपुर : 05 मार्च 2023 (सुनील सिंह राठौर )
नक्सलियों ने जिले में दो अलग-अलग जगह बैनर पोस्टर और पर्चे फेंककर चेतावनी दी है। इसमें विकासखंड ओरछा के साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने पर्चे फेंके हैं। इसमें इलाके के कई लोगों का नाम लिखकर उनसे गलती स्वीकार नहीं करने पर नेता सागर साहू के जैसे जान से मारने की धमकी , नक्सलियों के पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी ने दी है।
बैनर में नक्सलियों ने सरपंच सचिव और अन्य नेताओं को चेतावनी दी है| उन्हें सादा जीवन जीने की हिदायत दी गई है। ये पूरा मामला कुकड़ाझोर थाना क्षेत्र का है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पर्चा बैनर अपने कब्जे में लिया है। क्षेत्र में नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। नारायणपुर नक्सल प्रभावित जिला है जिले में नक्सलियों के आतंक का असर जगह जगह देखने को मिल रहा है।छोटेडोंगर में भाजपा नेता सागर साहू की हत्या कर इसकी जिम्मेदारी नक्सलियों ने ली थी। नक्सलियों की इस करतूत से लोगों में काफी दहशत है। निको माइनिंग कंपनी के एजेंट को भी नक्सलियों ने धमकी दी है। इस कंपनी में काम करने वालों को दलाल बताते हुए। जनता के सामने आकर अपनी गलती मानने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर हत्या कर देने की धमकी दी गई है। खदान के दलाल निको कंपनी के एजेंट काम करने वाले वैदराज, कोमल मांझी और हरीराम मांझी इन तीनों को जनता के सामने आकर अपनी गलती को मानना होगा। नहीं मानने सजा दी जाएगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...