30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

दिन-रात का तापमान सामान्य से अधिक:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बढ़ा तापमान,ठंड में कमी, 8 जनवरी से बढ़ेगी ठंड…

HomeChhattisgarhदिन-रात का तापमान सामान्य से अधिक:पश्चिमी विक्षोभ के असर से बढ़ा तापमान,ठंड...

Date:

बिलासपुर : 07 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

बिलासपुर में जनवरी में कड़ाके की ठंड पर ब्रेक लग गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में वृद्धि देखने को मिल रहा है। सोमवार को दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। रात में न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे के मुकाबले 12.4 डिग्री सेल्सियस से चढ़कर 13.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, अभी दो दिन ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। 8 जनवरी से ठंड बढ़ने का अनुमान है।जिले में शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण और जंगली क्षेत्र में भी ठंड का असर कम हो गया है।

जनवरी के शुरुआती दिनों में जिस तरह से ठंड बढ़ रही थी, उससे देखकर लग रहा था कि आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण से मौसम बदल गया है।

रात के तापमान में बढ़ोतरी, दिन में मामूली गिरावट

रविवार की सुबह तेज ठंड महसूस हुई। वहीं, दोपहर के समय धूप ज्यादा तेज होने पर अधिकतम तापमान बढ़कर 30.2 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो शनिवार की 29 डिग्री की तुलना में अधिक थी। इधर, सोमवार की सुबह ठंड का असर दिखा। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ ही ठंड कम हो गया।

हालांकि, दोपहर में तापमान रविवार की तुलना में 28.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। आसमान में बादल छाने की वजह से शाम को भी ठंड कम हो गई।

आने वाले दिनों में तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग ने तापमान में वृद्धि को लेकर पहले ही अनुमान लगाया था। जिले में लगातार तीसरे दिन भी रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम वेधशाला के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के कारण प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाएं आने की संभावना है।

जिस कारण अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट हो सकती है। 8 जनवरी से असर अधिक होगा। उसके बाद फिर से वृद्धि संभावित है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यही स्थिति बिलासपुर में भी रहेगी।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...