16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

पेंड्रा में शीतलहर से विजिबिलिटी कम,ठंड के कारण रायपुर मेकाहारा में OPD का बदला समय; 2 दिन बाद फिर बढ़ेगी कंपकंपी…

HomeChhattisgarhपेंड्रा में शीतलहर से विजिबिलिटी कम,ठंड के कारण रायपुर मेकाहारा में OPD...

Date:

रायपुर : 07 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शीतलहर लहर चल रही है। सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी बेहद कम है जिसके कारण राहगीर गाड़ियों की लाइट जलाकर सफर कर रहे हैं। यहां उत्तर से आ रही ठंडी हवा ने कंपकंपी बढ़ा दी है। सुबह शाम लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था।

इस बीच ठंड के चलते रायपुर के मेकाहारा में OPD की टाइमिंग बदल गई है। अब OPD में रजिस्ट्रेशन सुबह 8 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक चलेगा। छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद उत्तर भारत से सर्द हवा आने से तापमान और गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। वहीं अगले 5 दिनों तक मौसम ड्राई रहेगा।

आज से ही लागू हुई OPD की टाइमिंग

मेकाहारा में नई व्यवस्था आज से (7 जनवरी) ही लागू हो गई है। बाह्य रोगी विभाग OPD रजिस्ट्रेशन की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। क्योंकि इससे पहले सुबह 8 बजे से 1 बजे तक OPD के लिए रजिस्ट्रेशन होता था।

अब ठंड के चलते आधा घंटा इसे आगे बढ़ाया गया है। वहीं अस्पताल में इमरजेंसी की सेवा पहले की तरह जारी रहेगी। इस समय तक रजिस्टर्ड सभी मरीजों की जांच डॉक्टर करेंगे।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...